मुंबई। देश का बहुचर्चित शो केबीसी यानी कि कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर काशी से मुंबई पधारे वशिष्ठ गुरुजी का फिल्म सिटी केबीसी में जोरदार स्वागत हुआ। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने वशिष्ठ जी महाराज को 27 सितंबर 2023 को अतिथि गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया था। इसी दिन महाराज के जन्मदिन भी था इसलिए अमिताभ बच्चन ने खुद वशिष्ठ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी और आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि वशिष्ठ जी महाराज को हाल ही में संपूर्ण भारत में कार्यरत सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन में मार्गदर्शक मंडल की जिम्मेदारी देते हुए संस्था के आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश की कामना की है। महराज शीघ्र ही महिमा सत्य नारायण देव की फ़िल्म का मार्गदर्शन भी करेंगे जो पूर्णतः सनातनी फ़िल्म है। डायरेक्टर राकेश आर मिश्र इस संदर्भ में महराज से मिल चुके हैं।
महराज के कथनानुसार अब चल चित्रों को भी सनातन राह पर लाना होगा ताकि हमारे देश का संस्कार पुनः सनातनी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *