जौनपुर। जनपद के रामदयाल गंज बाजार में स्थित डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल गरीबों के लिए संजीवनी बनी हुई है। उक्त जानकारी मिलने पर मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप डॉ एस.पी.विश्वकर्मा से मिलने डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल पहुंचे। जहां डॉ विश्वकर्मा ने दीप का सम्मान किया।दीप से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर डॉ साहब से घंटों वार्तालाप हुई। उक्त हास्पीटल में असहाय,गरीब लोगों की जांच और बीमारी में चलने वाली औषधियां रियायती मूल्यों/विशेष छूट पर प्रदान की जाती है। फिजियोथैरेपी की सुविधा सभी के लिए मुफ्त रखी गई है तथा महिला, पुरुष एवं बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा उच्च कोटि की सफलता पूर्वक की जाती है। यहां ख़ून की जांच सुविधा के साथ नार्मल एवं सीजेरियन डिलीवरी आधुनिक सुविधानुसार किया जाता है।डॉ साहब के पास जौनपुर के सम्मानित गीतकार के आर स्नेही अपनी स्वास्थ्य जांच हेतु जाकर बैठे थे उनसे भी बातचीत हुई। स्नेही ने बताया कि डॉ विश्वकर्मा गरीबों के लिए संजीवनी समान तो हैं ही पर सरल स्वभाव के साथ सामाजिक व्यक्तित्व के अथाह सागर भी हैं।
गरीबों के संजीवनी बने डॉ एस.पी. विश्वकर्मा

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- कतरास मेला में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 16 युवक हिरासत में
- बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ई-पत्रिका ‘ पर्जन्य ‘ का हुआ विमोचन
- मुंब्रा से यूनुस शेख के शिवसेना प्रवेश पर वैचारिक असहमति, आनंद शुक्ला ने दिया इस्तीफा
- समरस फाउंडेशन ने विनय शर्मा दीप एवं स्नेही का किया सम्मान
- हमजा सैफी का संभल में भव्य स्वागत
Recent Comments
No comments to show.
