मुंबई । श्री रामलीला उत्सव समिति, विक्रोली पार्कसाइट के तत्वावधान में 10दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव के पश्चात बुधवार को समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के नेतृत्व में पार्कसाइट स्थित छत्रपति श्री शिवाजी महाराज मैदान(रामलीला प्रांगण) में 60वाँ अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न शहरों से पधारे ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी हास्य, व्यंग्य एवं साहित्यिक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में उदयपुर से राव अजातशत्रु, इटावा से कमलेश शर्मा, संभल से सौरभ कांत शर्मा, दिल्ली से कल्पना शुक्ला तथा मुंबई से संजय बंसल और डॉ. रजनीकांत मिश्रा ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। कवियों की रचनाओं पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी और हास्य एवं काव्य रस का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक एवं पालक मंत्री आशीष शेलार का समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने शाल, श्रीरामनामी दुपट्टा, संकल्प पत्रिका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रकाशित ‘संकल्प’ पत्रिका का विमोचन भी मंत्री आशीष शेलार के हाथों किया गया।

समारोह में मीरा-भायंदर महानगरपालिका की शिक्षण समिति की सभापति स्नेहा शैलेश पांडेय, सुप्रसिद्ध उत्तर भारतीय नेता एवं शिक्षाविद् डॉ. विजय पंडित, भाजपा नेता शैलेश पांडेय, धर्मधुरंधर आनंद पांडेय, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता जयप्रकाश सिंह, भाजपा नेता विनायक कामत, नालासोपारा के दुबे स्टेट से अमित ओमप्रकाश दुबे, समाजसेवी मंगला शुक्ला, उद्योगपति रवि अग्रवाल एवं जतिन भाई, शिक्षा महर्षि देवेंद्र शुक्ला,पत्रकार दयाशंकर पांडेय, पत्रकार पवन पाठक,भाजपा नेता अनिल निर्मले तथा समाजसेवी नागेंद्र तिवारी, सत्यनारायण पांडेय, जितेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय,भुवर दुबे और अरुण मिश्रा,स्वप्निल शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोगों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। कवि सम्मेलन से पूर्व दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर राजभर और खुशबू यादव के बीच विरहा का जंगी मुकाबला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने भी उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद आयोजित हास्य कवि सम्मेलन ने साहित्य और संस्कृति के प्रति लोगों के उत्साह को और बढ़ाया। समिति का उद्देश्य हास्य, व्यंग्य और साहित्य की समृद्ध भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाना तथा समाज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन ने साहित्यप्रेमियों को एक मंच पर लाकर हिंदी काव्य परंपरा के प्रति उनकी रुचि और उत्साह को मजबूत किया। आयोजन में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मंजू चंद्रशेखर शुक्ला सहित समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के साथ शारदा प्रसाद शुक्ला, श्रीनाथ पांडेय, दिवाकर मिश्र, एस.पी. सिंह, आदेश मिश्र, रामबिलास पाठक, दलजीत पांडेय, सर्वदेव पांडेय, बाबुलनाथ तिवारी, भोलानाथ मिश्रा, विमलेश मिश्रा, राजेश सिंह, अरविंद शुक्ल, दिनेश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, हरीश पांडेय, बुलेट सिंह, प्रशांत शुक्ल, प्रमुख राहुल शुक्ल, शुभम सिंह, अवधेश तिवारी, चंद्रमणि सिंह, प्रो अभयकांत तिवारी, अरविंद सी शुक्ला, अजय पांडेय,अशोक गुप्ता, अनिलेश मिश्रा, संदीप दुबे, नीरज शुक्ला, संजय मिश्रा, कौशल मिश्रा, हर्ष सिंह, ब्रह्मदेव दुबे, राकेश दुबे, प्रदीप मिश्रा,अभिषेक विश्वकर्मा, हीरा यादव, रमापति यादव, तपस्वी चौरसिया, रामतीर्थ शर्मा, प्रथम शुक्ल, प्रत्यूष शुक्ल, मानवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, प्रेम तिवारी और भानुप्रताप सिंह सहित समिति की समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया। समारोह के अंत में समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने सभी सम्मानित अतिथियों, कवियों और समिति की समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात समिति की ओर से कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए सुरुचिपूर्ण सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


