जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं, भोला केवट प्रसंग और अहिल्या उद्धार की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
महाराज ने कहा कि परमात्मा को प्रसन्न करने के लिए दिखावे और बाहरी आडंबर की आवश्यकता नहीं है। सच्चे मन, प्रेम और समर्पण से की गई भक्ति ही प्रभु तक पहुंचने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि भक्ति की दौड़ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक होती है। भक्त का मन भगवान के चरणों में समर्पित होना चाहिए।कथाव्यास ने भोला केवट की मार्मिक कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए किसी भी रूप में सहायता कर सकते हैं। प्रभु पर अटूट विश्वास रखने वाले भक्त को कठिन परिस्थितियों में भी निराश नहीं होना चाहिए। इस प्रसंग को सुनकर पंडाल में उपस्थित अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।महाराज ने भगवान शिव और बालक राम के दर्शन से जुड़े प्रसंग के माध्यम से दोनों के बीच प्रेम और भक्ति का वर्णन किया। वहीं, अहिल्या उद्धार की कथा सुनाते हुए उन्होंने भगवान श्रीराम की करुणा, कृपा और उद्धार करने वाली शक्ति का संदेश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुख-दुख में समान भाव रखते हुए सद्कर्म करने और प्रभु का स्मरण करते रहने का आह्वान किया।आचार्य शांतनु महाराज ने मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीरामकथा और भव्य कलश यात्रा का यूट्यूब एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे सेवाभारती के कार्यकर्ताओं के सेवा भाव की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।उल्लेखनीय है कि ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से जौनपुर में तीसरी बार नौ दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, प्रेम, त्याग और समर्पण से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर मिलथलेश नारायण (क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख), विपिन सिंह (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा), मुरलीपाल (प्रांत कार्यवाह, आरएसएस), डॉ. अजय सिंह (जिलाध्यक्ष, भाजपा मछलीशहर), बी.पी. सरोज (पूर्व सांसद), कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व राज्यमंत्री), पप्पू रघुवंशी, नीरज मौर्य, नागेश्वर, संदीप सिंह, दिनेश टंडन, राय अभय सिंह, मनोज मिश्र (डीन पत्रकारिता, पू.वि.वि.), मनोज सिंह एवं विजय सिंह (प्रोफेसर, टी.डी. कॉलेज), आर्यन बाबू, राजेश यादव, वशिष्ठ सिंह, राजेश सिंह, जे.पी. सिंह, मुरारी पांडेय, विनय सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, पम्मू सिंह, संतोष मिश्र सुग्गू, सतीश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, माला सिंह, शिवपूजन पांडेय एवं प्रमोद पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


