हरियाणा। वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच हरियाणा इकाई 4 द्वारा गूगल मीट पर वर्चुअल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच हरियाणा इकाई के अध्यक्ष डॉ त्रिलोकचंद फतेहपुरी ने की।मुख्य अतिथि शशि भूषण कुमार उर्फ मुकेश दत्त जिला मधुबनी बिहार रहे।वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के संस्थापक डॉ नरेश नाज और वनकाम के ग्लोबल अध्यक्ष राजेंद्र निगम राज द्वारा संचालित काव्य गोष्ठी में 18 कवियों ने भाग लिया।काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवि विनय शर्मा दीप मुंबई द्वारा प्रस्तुत मां की आराधना के एक मुक्तक से हुआ तत्पश्चात अंडमान निकोबार से उपस्थित कवयित्री श्रीमती ऊषा शर्मा,रीवा से कवि सी एल दीवाना,कवि सुनील डाबोदा,वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच हरियाणा के संरक्षक हास्य कवि हलचल हरियाणवी, बीकानेर रेवाड़ी,कवि संजय जैन मुंबई,कवि शुभराम शास्त्री रेवाड़ी,लोक कवि दलवीर फूल रेवाड़ी,मुंबई से उपस्थित कवि डॉ रामजी लाल वर्मा ने मंगलाचरण से अपना काव्य पाठ आरंभ किया।कैथल हरियाणा से कवयित्री मधु गोयल,उत्तर प्रदेश से उपस्थित सुप्रसिद्ध कवि अवधेश श्रीवास्तव,जींद से कवयित्री डॉ सुशीला जांगड़ा,कवि नेमीचंद शांडिल,अहिरवाटी से कवि सभाचंद दुबलाना,धारूहेड़ा रेवाड़ी से कवि डॉक्टर देवराम शर्मा,वरिष्ठ नागरिक हरियाणा इकाई के अध्यक्ष डॉ त्रिलोक चंद महेंद्रगढ़,कवयित्री दीपा शर्मा उजाला ने काव्य पाठ आरंभ किया।गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ मुकेश दत्त ने काव्य गोष्ठी में सुनाई गई कविताओं की समीक्षा करते हुए सभी साहित्यकारों को बधाई दी । अपनी मधुर वाणी से छठ पूजा के पर्व की महिमा का गुणगान किया।मंच संचालन कवयित्री दीपा शर्मा उजाला फरीदाबाद ने किया। डॉक्टर त्रिलोक चंद्र फतेहपुरी एवं महासचिव दीपा शर्मा उजाला फरीदाबाद ने उपस्थित कवियों एवं कवयित्रियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।
वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी सम्पन्न

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
