By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर का सरपतहां पुलिस थाना जनपद की शान, 123 साल पुरानी इमारत बनी वीरानगी में पहचान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर > जौनपुर का सरपतहां पुलिस थाना जनपद की शान, 123 साल पुरानी इमारत बनी वीरानगी में पहचान
जौनपुरउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

जौनपुर का सरपतहां पुलिस थाना जनपद की शान, 123 साल पुरानी इमारत बनी वीरानगी में पहचान

Digital Desk - Lucknow
Last updated: June 14, 2026 11:22 pm
Digital Desk - Lucknow
1 day ago
Share
थाना
SHARE
  • डॉ मंगलेश्वर त्रिपाठी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के 1526 थानों में अब जौनपुर का सरपतहां थाना खूबसूरती और व्यवस्था के लिए अलग पहचान बना रहा है। 1902 में स्थापित इस थाने की 123 साल पुरानी इमारत को जस का तस रखते हुए कायाकल्प कर दिया गया है। जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर सुल्तानपुर सीमा से सटे वीरान इलाके में स्थित इस थाने को कभी कोई पुलिसकर्मी पोस्टिंग नहीं चाहता था, पर आज यही थाना जिले में सुंदरता के मामले में पहले नंबर पर गिना जा रहा है।

थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह की सोच और लगन ने इस बदलाव की नींव रखी। सबसे बड़ी चुनौती वीरानगी थी। थाने से एक किमी दूर तक चाय की दुकान तक नहीं थी। रोजमर्रा का सामान लेने कर्मियों को रूधौली बाजार जाना पड़ता था। इस दिक्कत को देखते हुए थाना परिसर में ही कंटीन बना दिया गया है। यहां चाय-नाश्ता से लेकर जरूरत का हर सामान उचित मूल्य पर मिलता है।

परिसर के भीतर अब हरा-भरा माहौल है। तुलसी वाटिका, भव्य मंदिर और फव्वारे से आंगन सज गया है। जवानों के लिए बॉलीबॉल मैदान और बैडमिंटन कोर्ट बनवाए गए हैं ताकि ड्यूटी के बाद तनाव हल्का हो सके। मुंशी कार्यालय और सीसीटीएनएस कक्ष को पूरी तरह वातानुकूलित किया गया है। भोजनालय की व्यवस्था ने कर्मियों की सबसे बड़ी राहत दी है। मात्र 32 रुपए में भरपेट शाकाहारी भोजन मिलता है। हफ्ते में दो दिन पनीर, एक दिन खीर और एक दिन चावल की जगह पुलाव परोसा जाता है। मांसाहारी कर्मियों के लिए हफ्ते में एक दिन अंडा करी और एक दिन चिकन या मटन की व्यवस्था है। साफ-सफाई और समय पर भोजन से सभी के चेहरे पर खुशी दिखती है।थानाथाना

बुनियादी सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया गया है। पूरे थाने को 24 घंटे बिजली-पानी उपलब्ध है। आवासीय भवन स्वच्छ रखे गए हैं और पूरा परिसर अब सोलर पैनल पर निर्भर हो चुका है। इससे बिजली का खर्च भी बचा और पर्यावरण को संदेश भी गया।

- Advertisement -

थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह मानते हैं कि ये बदलाव अकेले संभव नहीं था। इसमें दीवान संजीव सिंह, सिपाही अंकित राय, पवन यादव और शरद वैश्य की भूमिका अहम रही। स्थानीय जनता के सहयोग से जनभागीदारी से यह मॉडल खड़ा हुआ है। आज सरपतहां थाना सिर्फ कानून-व्यवस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। जहां पहले पोस्टिंग से लोग बचते थे, वहां अब तैनाती की इच्छा जताई जा रही है। 1902 की विरासत को बचाते हुए 2026 का आदर्श थाना बना सरपतहां, बाकी थानों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

You Might Also Like

अलीगंज में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
कार्यकर्ताओं समेत भाजपा मंत्री ने महा राणा प्रताप को किया नमन
अपना पूर्वांचल महासंघ ने की किसानों को ट्रैक्टर सब्सिडी देने की मांग
यू पी प्रधानाचार्य परिषद ने व्यक्त किया शोक
अधिवक्ताओं के समर्थन में आये विधायक, सीएम को लिखा पत्र
TAGGED:aajtakabpnewsddnewsupjaunpurjaunpur newsJaunpur policenewssamacharThana sarpatha
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article लखनऊ: इको गार्डन में भारी विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की मुस्तैदी से टला टकराव लखनऊ: इको गार्डन में भारी विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की मुस्तैदी से टला टकराव
Next Article पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !
  • जौनपुर का सरपतहां पुलिस थाना जनपद की शान, 123 साल पुरानी इमारत बनी वीरानगी में पहचान

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up