By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: UP MLC चुनाव में अखिलेश का बड़ा दावा, शेयर किया 11 सेकेंड का वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > UP MLC चुनाव में अखिलेश का बड़ा दावा, शेयर किया 11 सेकेंड का वीडियो
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंराजनीति

UP MLC चुनाव में अखिलेश का बड़ा दावा, शेयर किया 11 सेकेंड का वीडियो

Digital Desk - Lucknow
Last updated: October 27, 2026 4:46 pm
Digital Desk - Lucknow
57 minutes ago
Share
UP MLC
SHARE

अपनी भाषा चुने।

लखनऊ: UP MLC की 11 सीटों पर जारी मतगणना के बीच आगरा शिक्षक खंड सीट को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि आगरा में सपा प्रत्याशी के आगे निकलते ही प्रशासन ने मतगणना रोक दी है। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर 11 सेकेंड का एक वीडियो शेयर करते हुए चुनाव आयोग से तुरंत दखल देने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की है।

Contents
“सपा प्रत्याशी आगे चल रहे, प्रशासन ने रोकी गिनती”—अखिलेश यादवसपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के गंभीर आरोपलखनऊ से आया पहला रुझान: बीजेपी के उमेश द्विवेदी आगे

“सपा प्रत्याशी आगे चल रहे, प्रशासन ने रोकी गिनती”—अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को टैग करते हुए लिखा, “आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, अब प्रशासन द्वारा काउंटिंग रोके जाने की सूचना है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो।” अखिलेश द्वारा शेयर किए गए 11 सेकेंड के वीडियो में एक महिला को कहते सुना जा सकता है कि सपा के पक्ष में एकतरफा वोट पड़ा है।

भाजपा, चुनाव आयोग और प्रशासन के त्रिगुट ने चुनावी घपले का त्रिस्तरीय पाठ्यक्रम बना रखा है:

– चुनाव पूर्व वोटर लिस्ट का घपला
– चुनाव के दौरान अपने लोगों से फ़र्ज़ी मतदान करवाना व विपक्ष को हर दमख़म तथा वोटर लिस्ट में नाम आदि के मिलान न होने के नाम पर वोट डालने से रोकना
– चुनाव की गणना और परिणाम का घपला

भाजपा ‘चुनावी गिरोह’ है।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 27, 2026

सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के गंभीर आरोप

आगरा शिक्षक सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने भी प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना स्थल पर अचानक गिनती रोक दी गई और काफी देर तक काम ठप रहा। आकाश अग्रवाल ने कहा, “शिकायत करने के बावजूद मतगणना दोबारा शुरू नहीं की गई। मतदान के बाद अब काउंटिंग में भी धांधली की कोशिश की जा रही है।” इसके अलावा, सपा ने आगरा खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर पार्टी प्रत्याशी शशांक यादव को मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश न दिए जाने की भी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

यह भी पढ़ें: लखनऊ MLC मतगणना में कांति सिंह का बड़ा आरोप, बोलीं— मेरा डिब्बा बदल दिया गया

लखनऊ से आया पहला रुझान: बीजेपी के उमेश द्विवेदी आगे

दूसरी तरफ, लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मतगणना का पहला शुरुआती रुझान सामने आ गया है। लखनऊ में पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुशील कुमार से करीब 30 वोटों से आगे चल रहे हैं। लखनऊ में शिक्षक सीट के लिए पड़े लगभग 27 हजार वोटों के बंडल बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि स्नातक सीट के वोटों की बंडलिंग का काम जारी है।

You Might Also Like

चुनाव आयोग ने बदले नियम, कांग्रेस बोली- ये काफी नहीं, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए
IPS B Sumathi: वो जांबाज अफसर जो आधी रात को ‘आम लड़की’ बनकर बस स्टॉप पर खड़ी हो गई; 40 पुरुषों ने घेरा और फिर…
डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
छत से गिरकर 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
बेहराकुदर काली मंदिर में पूजा की तैयारी तेज, राजू सिंह बने समिति के अध्यक्ष; 8 नवंबर को होगा भव्य आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Lucknow Triple Murder Lucknow Triple Murder केस पर गरमाई राजनीति: ‘समय रहते जागती पुलिस तो न जातीं तीन जानें’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • UP MLC चुनाव में अखिलेश का बड़ा दावा, शेयर किया 11 सेकेंड का वीडियो
  • Lucknow Triple Murder केस पर गरमाई राजनीति: ‘समय रहते जागती पुलिस तो न जातीं तीन जानें’
  • EC का आदेश: 5 राज्यों में अफसरों के तबादले तय
  • यूपी MLC मतगणना में हंगामा, तीन शहरों में टकराव की घटनाएं
  • अखिलेश यादव ने पांच गरीब परिवारों को सौंपी ‘पीडीए घर’ की चाबी

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up