By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: 2027 में PDA सरकार का दावा, काशी-अयोध्या को लेकर सपा का BJP पर तंज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > 2027 में PDA सरकार का दावा, काशी-अयोध्या को लेकर सपा का BJP पर तंज
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंराजनीति

2027 में PDA सरकार का दावा, काशी-अयोध्या को लेकर सपा का BJP पर तंज

Riva Yadav
Last updated: October 31, 2026 12:33 pm
Riva Yadav
4 hours ago
Share
2027 में PDA सरकार का दावा, काशी-अयोध्या को लेकर सपा का BJP पर तंज
SHARE

अपनी भाषा चुने।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर भाजपा पर निशाना साधा है। पोस्ट में मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, काशी और अयोध्या का जिक्र करते हुए 2027 में PDA सरकार बनने का दावा किया गया है।

Contents
सपा मीडिया सेल ने पोस्ट के जरिए साधा निशानाMLC चुनाव के नतीजों के बाद सपा का संदेश2027 के लिए PDA पर सपा का फोकस

सपा मीडिया सेल ने पोस्ट के जरिए साधा निशाना

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की ओर से साझा पोस्ट में लिखा गया, “मथुरा हारे, लखनऊ हारे, हारे प्रयागराज, अब काशी भी हारे, अयोध्या भी हारे थे ये राक्षसराज, भाजपा का हो गया बंटाधार, अब बनेगी 2027 में PDA सरकार।”

इस पोस्ट के जरिए सपा ने भाजपा पर राजनीतिक तंज कसते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव का दावा किया है। पार्टी का यह संदेश हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद सामने आया है।

MLC चुनाव के नतीजों के बाद सपा का संदेश

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर जीत दर्ज की है। लखनऊ स्नातक सीट से कांति सिंह और वाराणसी शिक्षक सीट से लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की। वहीं वाराणसी स्नातक सीट से आशुतोष सिन्हा की जीत भी सपा के लिए महत्वपूर्ण रही।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

इन नतीजों के बाद सपा नेताओं और समर्थकों की ओर से भाजपा के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल रही है।

2027 के लिए PDA पर सपा का फोकस

समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को अपनी राजनीति के केंद्र में रख रही है। अखिलेश यादव लगातार PDA की भागीदारी और सामाजिक न्याय का मुद्दा उठा रहे हैं।

पार्टी की ओर से 2027 में सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। वहीं भाजपा भी लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने की बात कह रही है।

अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के दावों और राजनीतिक रणनीतियों का क्या असर देखने को मिलता है। फिलहाल MLC चुनाव के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी है।

You Might Also Like

जौनपुर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन, भक्ति और श्रद्धा का दिखा अद्भुत संगम
ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच’—अभिजीत दीपके का ऐलान, अमित शाह को चेतावनी- 20 जुलाई जैसी कार्रवाई दोहराई तो अबकी तेरा इस्तीफा होगा
धनबाद SNMMCH में चार दिनों से ऑक्सीजन प्लांट बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
पिता के वचन की मर्यादा के लिए श्रीराम ने त्यागे राजमहल के सुख : आचार्य शांतनु जी महाराज
देश का सुनहरा भविष्य युवाओं पर निर्भर : बाबा दुबे
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गोरखपुर MLC हार के बाद संजय त्रिपाठी बोले- अखिलेश और सपा को समर्पित जीवन गोरखपुर MLC हार के बाद संजय त्रिपाठी बोले- अखिलेश और सपा को समर्पित जीवन
Next Article ‘अंगद का पांव’ बयान पर अखिलेश यादव का अमित शाह को जवाब, बोले- बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते ‘अंगद का पांव’ बयान पर अखिलेश यादव का अमित शाह को जवाब, बोले- बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 🔴LIVE: कांग्रेस का CEC महाभियोग
  • Vande Bharat Sleeper ट्रेन का शुभारंभ, नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर लग्जरी सफर
  • KC Venugopal का दावा, ‘अड़चनों के बाद भी दिल्ली में होगी ऐतिहासिक महारैली’
  • ‘राहुल की सोच ने देश को गरीब बनाए रखा’ —सुधांशु त्रिवेदी
  • AAP का बड़ा आरोप, ‘देश में 13.37 करोड़ वोट चोरी हुए, CEC दें इस्तीफा’

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up