By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: श्री आदर्श रामलीला उप समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए गणमान्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > श्री आदर्श रामलीला उप समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए गणमान्य
ताज़ा ख़बरें

श्री आदर्श रामलीला उप समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए गणमान्य

Riva Yadav
Last updated: November 1, 2026 6:33 pm
Riva Yadav
23 hours ago
Share
श्री आदर्श रामलीला उप समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए गणमान्य
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। कॉटन ग्रीन स्थित श्री आदर्श रामलीला उप समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार, 31 अक्टूबर को कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और रावण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम के रामराज्याभिषेक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राजनीति, सामाजिक क्षेत्र और चिकित्सा जगत से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
रामराज्याभिषेक के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उपनेता बाला नांदगांवकर, शिवसेना नेता एवं लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष सुधीर भाऊ साल्वी, डाक्टर अमर मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी,के के तिवारी, नीतेश्वर मिश्र, शिवसेना नगरसेवक सचिन पडवाल, कंसल्टेंट शैलेश महिमतुरा और मखारिया उपस्थित रहे। इनके अलावा सर जेजे अस्पताल के ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. शशि कपूर तथा इसी अस्पताल के लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अमोल वाघ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। नवभारत के संपादक ब्रजमोहन पांडेय की भी विशेष उपस्थिति रही।
रामलीला के दौरान प्रस्तुत किए गए कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और रावण वध के दृश्यों के साथ भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। स्थानीय क्षेत्र के बड़ी संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियां देखीं। आयोजन में समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
श्री आदर्श रामलीला उप समिति के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, एडवोकेट आर.बी. गुप्ता, बाबा साहेब मिशाल और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला के सफल मंचन में कलाकारों और सहयोगियों के योगदान की सराहना की। समिति की ओर से आयोजित रामलीला के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। रामलीला के इसी मंच पर दो नवंबर 2026 को शाम साढ़े छ बजे से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में वरिष्ठ शायर असलम हसन, सूरज त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी, सुहाना नाज, राजीव मिश्र, राजेश दुबे अल्हड़ असरदार व सुश्री किरण तिवारी काव्यपाठ करेंगे।

You Might Also Like

“भारत न तो बांग्लादेश है, न फ्रांस… सत्ता परिवर्तन सिर्फ चुनाव से होगा”
जौनपुर में नकली मोबिल ऑयल का कारोबार, पुलिस ने 3 को दबोचा
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर विवाद: CJP के नेताओं की हिरासत पर अभिजीत का कड़ा हमला
लखनऊ: इको गार्डन में भारी विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की मुस्तैदी से टला टकराव
कतरास में दुर्गा पूजा मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, थानेदार प्रवीण कुमार ने जवानों को दिए दिशा-निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article धनबाद के अल्पसंख्यक समाज की आवाज बने जलाल अंसारी, रांची में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों से की अहम मुलाकात धनबाद के अल्पसंख्यक समाज की आवाज बने जलाल अंसारी, रांची में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों से की अहम मुलाकात
Next Article जौनपुरवासियों के स्नेह, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार : ज्ञान प्रकाश सिंह जौनपुरवासियों के स्नेह, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार : ज्ञान प्रकाश सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आजम खान के साथ अखिलेश यादव की भी हो जांच: केशव प्रसाद मौर्य
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले– ‘मुंह नुचुआ नहीं, इस बार वोट नुचुआ आया है!’
  • योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा हमला, ‘कुत्ते की पूंछ और सपा के लोग कभी सीधे नहीं हो सकते
  • केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, 2027 से 2034 तक लगातार जीत का जताया भरोसा
  • SIR पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, 1.27 करोड़ वोटरों का मुद्दा गरमाया

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up