भायंदर। आमतौर पर संडे का दिन काम के बोझ से हटकर मौज मस्ती का दिन होता है। यही कारण है कि बूढ़ा हो या जवान, बच्चे हो या महिलाएं, हर कोई इस दिन एक नए तरह का जीवन जीना चाहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मीरा भयंदर की पूर्व भाजपा नगरसेविका नीला सोंस और नगरसेवक विजय राय के प्रयासों से पहली तरह का एक अनोखा उपक्रम शुरू किया है । पूनम गार्डन, लक्ष्मी पार्क गार्डन, रामदेव पार्क गार्डन में संडे गार्डन के नाम से अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 28 फरवरी तक आने वाले सभी संडे को शाम 4 बजे से 8 बजे तक सभी बच्चे, सीनियर सिटीजन और आम नागरिक सिंगिंग ,डांसिंग और म्यूजिक का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। पिछले संडे को लोगों ने संडे गार्डन में जी भरकर आनंद उठाया। इस बारे में पूछे जाने पर नीला सोंस ने कहा कि महापालिका द्वारा सभी नागरिकों में आपसी समन्वय तथा समरसता को प्रोत्साहित करने की दिशा में संडे गार्डन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी इसमें भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
मीरा भायंदर के नागरिकों में संडे गार्डन को लेकर दिखा उत्साह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
