By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नवकुम्भ का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > नवकुम्भ का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
ताज़ा ख़बरें

नवकुम्भ का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Akhand Rashtra
Last updated: December 27, 2023 12:41 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
नवकुम्भ का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
SHARE

लखनऊ।
साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान का तृतीय वार्षिकोत्सव लखनऊ में हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।उक्त समारोह में मुख्य रूप से अयोध्या से विशिष्ट अतिथि के रूप में परम श्रद्धेय आचार्या मांडवी अनुचरी,मुख्य अतिथि आदरणीय अधिवक्ता संदीप कुमार मिश्रा,संस्था के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी,राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह संस्थापक अनिल कुमार राही,वरिष्ठ समाज सेविका आदरणीया अर्शिया रहमान, समाजसेवी आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं विभिन्न प्रदेशों से आए प्रदेश अध्यक्षों एवं संस्था के समस्त पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सभी अतिथियों एवं कवि साहित्यकारों का तिलक एवं बैज अलंकरण से किया गया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथिति के कर कमलों द्वारा नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान की प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका ” नवकुम्भ एक संकल्प- 2023″ पत्रिका का अनावरण कर विमोचन किया गया।जिसकी प्रति सभी उपस्थित साहित्यकारों को भेंट करने के पश्चात सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत से निखिल नादान एवं सीमा नयन के संचालन में गीत ग़ज़ल कविताओं के दौर में विभिन्न प्रदेशों से आए वरिष्ठ एवं नवांकुर रचनाकारों ने काव्य पाठ कर सभा को गुंजायमान कर दिया जहां मंत्रमुग्ध कवि एवं श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष निखिल नादान,बिहार प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार अमन,उत्तर प्रदेश अध्यक्षा सीमा नयन,छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत हीर,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष योगेश बहुगुणा योगी, राष्ट्रीय सचिव धीरेंद्र वर्मा धीर,संस्था की संयोजिका नूतन सिंह कनक,सह संयोजिका ममता सिंह अनिका, कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह प्रबल एवं उपरोक्त सभी को संस्था का प्रतीक चिह्न, शॉल मैडल देकर नव कुम्भ साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।संस्थापक प्रीतम श्रावस्ती के वरिष्ठ साहित्यकार जी पी मिश्र मधुकर,शिवकुमार विश्वकर्मा कलागुरु, अकरम खान,डॉ संज्ञा प्रगाथ, राजकिशोर पाण्डेय राही, बलरामपुर के गीतकार रामकरन मौर्य, नैनीताल के युवा नवांकुर कवि संजय परगांई, देवरिया उत्तर प्रदेश से पधारीं प्रसिद्ध समाज सेविका अर्शिया रहमान, आशुतोष त्रिपाठी,समाजसेवी, प्रशांत सिंह समाजसेवी,जौनपुर से पधारीं दुर्गा गुप्ता शून्य, डॉ० पूजा सिंह, अभिषेक मिश्रा,कृष्ण कुमार,आनन्दी सिंह रावत,डॉ विनोद कुमार,इटावा के मशहूर शायर हरिओम सिंह विमल, शिकोहाबाद के ग़ज़लकार डॉ निर्दोष कुमार प्रेमी,मध्यप्रदेश के ग़ज़लकार विनोद कुमार वर्मा दर्द,जहानाबाद बिहार के प्रसिद्ध गीतकार सागर आनन्द,अमित सिंह,रत्नेश अनुराग , को मोमेंटो,शॉल देकर नव कुम्भ साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित कर विशिष्ट अतिथि आचार्या माण्डवी अनुचरी को अंगवस्त्र,गणेश प्रतिमा, गीता दैनन्दिनी डायरी देकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही, दुर्गा गुप्ता शून्य ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्थापक एवं आयोजक के सम्बोधन एवं राष्ट्रगान के बाद दिवाकर सिंह प्रबल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।

अखण्ड राजपूताना सेवा संघ द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जन्मोत्सव में कृपाशंकर सिंह को समर्थन
500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर डॉ द्रिगेश यादव ने मनाया जन्मदिन
जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों का रेल मंत्रालय के सदस्य ने जाना हाल
जहां हो देवालय, वहां हो विद्यालय – पूर्व उपमहापौर भवानजी
एयरपोर्ट की तर्ज पर संवारे जाएंगे लखनऊ मंडल के 19 रेलवे स्टेशन, जौनपुर,शाहगंज और जंघई भी इस सूची में शामिल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता – डॉ. ओमप्रकाश दुबे गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता – डॉ. ओमप्रकाश दुबे
Next Article कुणाल महाराज की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता कुणाल महाराज की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up