जौनपुर। सोईथा कलां क्षेत्र में प्रधान संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे व विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी साधू के नेतृृत्व में अयोध्या से आए पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र तथा अयोध्या मंदिर की तस्वीर का वितरण करने का कार्य रामभक्तों के साथ दर्जनों गांवों में घर-घर जा कर किया गया। साथ ही आगामी 22 जनवरी को रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने तथा शाम को हर घर में दीप जलाकर दीपोत्सव मानने की अपील की गई। रामभक्तों ने डेहरी, कटका, तेलीतारा, अढनपुर, चौबहां , खुदीपट्टी, बासगांव, भगासा तथा अन्य जगहों पर पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र तथा अयोध्या मंदिर की तस्वीर का वितरण किया। वहीं विहिप उपाध्यक्ष साधू तिवारी के साथ राम प्रकाश दुबे, रमेश तिवारी, अंगद, दिनेश पांडेय सहित तमाम ग्रामीण व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
राम भक्तों ने ग्रामीणों को बांटे पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
