जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तथा पूर्व सांसद स्व. राजकेसर सिंह के जेष्ठ पुत्र दिनेश सिंह बब्बू (65 वर्ष) का आज सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, कुंवर जय सिंह , भाजपा प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, अखंड राजपूताना सेवा संघ के अध्यक्ष आरपी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार मधुकर तिवारी, श्यामराज सिंह, पंडित उमेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नाटे सिंह, पत्रकार प्रमोद पांडे, जितेंद्र यादव, बबलू सिंह समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। दिनेश सिंह बब्बू मूल रूप से बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित बेसहूपुर गांव के मूल निवासी थे।
भाजपा युवा नेता दिनेश सिंह बब्बू के निधन से शोक की लहर

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
