जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय सिंगरामऊ के प्रधानाध्यापक गोरखनाथ दुबे का विदाई समारोह शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहाकि श्री दुबे ने अपने जीवन का 32 वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग में बेहतर कार्य करते हुए व्यतीत किया। उन्होंने बच्चों को एक ऐसा बेहतर माहौल दिया जिसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने इनकी अविरल सेवा को समाज के उत्थान हेतु अनमोल उपहार बताया। समारोह में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद यादव, मंत्री दिवाकर दुबे, संगठन मंत्री रविकुमार प्रजापति, सुनील कुमार मिश्र सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के आयोजक कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय पाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानाध्यापक गोरखनाथ दुबे की शिक्षकों ने की शानदार विदाई

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
