मुंबई। उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह के नेतृत्व में बांद्रा पूर्व स्थित संघ भवन के परिसर में फगुआ गीतों के संग फूलों की भव्य होली खेली गई। मुंबई सहित एमएमआर रीजन में इस आयोजन की खासी चर्चा रही। बड़ी संख्या में उपस्थित उत्तर भारतीय समाज और विशिष्टजनों ने इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। समारोह में उपस्थित मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि यहां की होली देखकर गांव की याद आ जाती है। उन्होंने उत्तर भारतीय समाज से एकजुट रहने की अपील की। मंत्री लोढ़ा ने कहा कि जो इस मंच पर आता है, आगे बढ़ जाता है। यहां बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग मौजूद हैं, लेकिन उत्तर भारतीय संघ में केवल संतोष आरएन सिंह का नाम ही काफी है। विधायक और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि ये भाषण का नहीं, होली खेलने का समय है। संतोष आरएन सिंह ने फूलों की होली का आयोजन किया है। स्वर्गीय आरएन सिंह ने समाज सेवा का जो बीड़ा उठाया था, उसे संतोष आरएन सिंह बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं।पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान ने आने वाले साल के सुखमय होने की कामना करते हुए कहा कि होली, दिवाली, ईद, रमजान जैसे पर्व अनेकता में एकता के प्रतीक हैं। जब से संतोष आरएन सिंह ने उत्तर भारतीय संघ की कमान संभाली है, तब से संघ का दायरा बढ़ा है और समाजसेवा से जुड़े कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।कार्यक्रम में मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, संस्था के महामंत्री देवेंद्र तिवारी, आचार्य पवन त्रिपाठी, नितेश राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, अजय सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी, शारदा सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, आलोक सिंह, संजय सिंह, कांग्रेस नेता अवनीश सिंह, डॉ. किशोर सिंह, प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक ओम प्रकाश चौहान, अनिल गलगली सहित उत्तर भारतीय समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर लोकगायक सुरेश शुक्ला और उनकी टीम ने होली गीत प्रस्तुत करते हुए माहौल को रंगीन बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *