मुंबई : मुंबई विद्यापीठ को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में गिना जाता है परंतु यहां के कुछ अभ्यासक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित करने की यंत्रणा में त्रुटि होने के कारण विद्यार्थियों को अनगिनत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।सिर्फ दो पेपर का रिजल्ट घोषित किया गया जिसके कारण हिंदी के छात्र लटके अधर में।बता दें कि जनवरी 2023 एमए (हिंदी) प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन घोषित हुए जिसमें दो ही विषयों के परिणाम आए परंतु दो विषयों,भाषा विज्ञान और प्राचीन मध्यकालीन काव्य के परिणामों में RR इस तरह का एरर दिखा रहा है। लगभग 8 माह बीत जाने पर भी छात्रों की समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है।अंतत: घाटकोपर, अंधेरी,चेंबूर और वसई परीक्षा केंद्रों के छात्र–छात्राओं ने मुंबई विद्यापीठ के परीक्षा और मूल्यमापन मंडल के संचालक को लिखित में मामले से अवगत कराया। जहां पर छात्रों की जल्द परिणाम घोषित करने की मांग पर जल्द कार्यवाई का आश्वासन दिया गया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर भी भारी अव्यवस्था होती है जहां छात्रों को घंटो खड़ा रखा जाता है। यदि मुंबई विद्यापीठ में परीक्षा और परीक्षा परिणाम में इतनी अनियमितता और विलंब होगा तो छात्रों का भविष्य अधर में लटक जायेगा।
मुंबई विद्यापीठ के छात्रों को 8 माह से परिणाम का इंतजार

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
