दहिसर: श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दहिसर के कई स्कूलों में जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त में नोटबुक का वितरण किया गया।जरूरतमंद छात्रों में नोटबुक वितरण की वजह से छात्रों को बहुत राहत मिली है, बताया जाता है कि विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट संस्था विगत कई वर्षों से विद्यार्थियों को मुफ्त में कापियां ,मुफ्त में खाने-पीने के सामानों का वितरण करती रहती है। संस्था के अध्यक्ष रामाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि संस्था पूरी तरह से आम लोगों की सेवा भाव के लिए बनाई गई है।इस संस्था में विश्वकर्मा समाज के बहुत सारे लोग योगदान करते हैं,जिसके तहत दहिसर बोरीवली के कई स्कूलों के जो बच्चे या बच्चों के अभिभावक पढाई लिखाई हेतू कॉपी किताब खरीदने में सक्षम नहीं है उनके बच्चों को संस्था मुफ्त में कापियों का वितरण कर रही है , इस कार्यक्रम में रमाशंकर विश्वकर्मा, शिव शंकर विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक वितरण

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
