By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: चंद्रिका व्यास के पहले काव्य संग्रह ’पृथ्वी सम नारी’ का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > चंद्रिका व्यास के पहले काव्य संग्रह ’पृथ्वी सम नारी’ का लोकार्पण
महाराष्ट्र

चंद्रिका व्यास के पहले काव्य संग्रह ’पृथ्वी सम नारी’ का लोकार्पण

Akhand Rashtra
Last updated: September 16, 2023 12:00 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
चंद्रिका व्यास के पहले काव्य संग्रह ’पृथ्वी सम नारी’ का लोकार्पण
SHARE

नवी मुंबई।अग्निशिखा मंच के तत्वावधान मे 15 सितंबर 2023 की शाम कोपर खैराने सेक्टर 1 स्थित अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच के कार्यालय में कवयित्री श्रीमती चंद्रिका व्यास के पहले काव्य संग्रह ‘पृथ्वी सम नारी’ का लोकार्पण गरिमा में वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात कवयित्री वंदना श्रीवास्तव ने सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात पुस्तक लोकर्पित हुई।इस समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध युवा साहित्यकार एवं चिंतक पवन तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नव गीतकार अरविंद राही, विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ रचनाकार श्रीमती अलका पांडेय, वरिष्ठ साहित्यकार सेवा सदन प्रसाद, वरिष्ठ कवि विजय भटनागर, लखनऊ से पधारे वरिष्ठ कवि डॉक्टर सुरेश,ए पी सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि विश्वम्भरदयाल तिवारी ने किया।

चंद्रिका व्यास के पहले काव्य संग्रह ’पृथ्वी सम नारी’ का लोकार्पण


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पवन तिवारी ने कहा कि प्रत्येक कवि में एक आलोचक होता है। जिसके पास जितनी बड़ी आलोचनात्मक दृष्टि होगी उसकी कविता में उतनी ही विविधता होगी। चंद्रिका व्यास की रचनाओं में विविधता है। इससे ज्ञात होता है कि कवि अपने समय और समाज को लेकर सतर्क है। समाज के व्यवहार और विद्रुपताओं पर उसकी पैनी दृष्टि है। यह एक सच्चे कवि के मौलिक गुण हैं। सभी अतिथियों ने चंद्रिका व्यास को उनके प्रथम कविता संग्रह के लिये अनेक शुभकामनायें प्रदान की। अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की अध्यक्ष श्रीमती अलका पांडेय ने चंद्रिका व्यास की साहित्यिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बधाई दी। चंद्रिका व्यास ने अपने लेखकीय वक्तव्य में कहा कि जो मैं देखती हूँ महसूस करती हूँ वह लिखती हूँ। मैं अधिक बोल नहीं पाती किन्तु लेखनी के माध्यम से स्वयं को व्यक्त करने का प्रयास करती हूँ।
इस अवसर पर आये हुए सभी साहित्यकारों ने चंद्रिका व्यास की लोकर्पित पुस्तक पृथ्वी सम नारी की कविताओं का पाठ किया। जिनमें वरिष्ठ कवि नन्दलाल क्षितिज, रामस्वरूप साहू, दिलीप ठक्कर, शोभना ठक्कर, मंजू गुप्ता, अलका पांडेय, सेवा सदन प्रसाद, विशंभर दयाल तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, नंदलाल थापर, भारत भूषण शारदा, वंदना श्रीवास्तव,मुन्ना यादव, कुमकुम वेद सेन, चित्रा गुप्ता ,लता तेजेश्वार आदि प्रमुख थे।

You Might Also Like

अमृता फडणवीस से मिलकर डॉ अनील मुरारका ने की सामाजिक परिचर्चा
हिंदू और मुसलमानों को बांटने का काम कर रही भाजपा
अखिलेश सिंह के यहां गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे डॉ किशोर सिंह
राजस्थानी समाज की प्रतिष्ठित संस्थाओं का दीपावली स्नेह मिलन संपन्न
मीरा रोड में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कथाकार हरनोट की कहानियों का पाठ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विश्व भर में आध्यात्मिकता की महक फैलाएगी गुरुदेव राकेश की अमृतमय वाणी विश्व भर में आध्यात्मिकता की महक फैलाएगी गुरुदेव राकेश की अमृतमय वाणी
Next Article चमचमाती ट्रॉफियां और सर्टिफिकेट पाकर खुश हुए बीएमसी के बच्चे चमचमाती ट्रॉफियां और सर्टिफिकेट पाकर खुश हुए बीएमसी के बच्चे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up