जौनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जनपद के लोगों का काफी वर्षों से एम्स अस्पताल का सपना रहा है। बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह इस दिशा में पहले से ही प्रयत्नशील रहे। 14 फरवरी, 2024 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडावीया को पत्र लिखकर उन्होंने जनपद में एक एम्स अस्पताल खोले जाने की मांग की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था कि जौनपुर के लोगों को अच्छा इलाज करने के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल तथा लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल जाना पड़ता है। इन दोनों अस्पतालों में प्रदेश के विभिन्न भागों से मरीज आते हैं, जिसके कारण यहां काफी दबाव रहता है। इसके चलते जौनपुर के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जौनपुर में एक एम्स अस्पताल खोलने की मांग करते हुए लिखा था कि इससे आसपास के जिलों के मरीजों को भी काफी लाभ मिलेगा। अब जबकि कृपाशंकर सिंह को टिकट मिल चुका है । ऐसे में लोगों को पूरा उम्मीद है कि कृपाशंकर सिंह के सांसद बनने पर जौनपुर में एम्स अस्पताल का सपना साकार होगा।
जौनपुर में एम्स अस्पताल का सपना साकार करेंगे कृपाशंकर सिंह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
