मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन की सुप्रसिद्ध फेसबुक पटल हृदयांगन विथिका पर विगत कई महीनों से साहित्यकारों की उपस्थिति हो रही है। जहां साहित्य के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुति हो रही है। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि विगत सप्ताह से उक्त पटल पर देश के उत्कृष्ट साहित्यकारों की उपस्थिति हुई है। जिसका आयोजन संस्थापक एवं महासचिव विद्यावाचस्पति विधु भूषण त्रिवेदी एवं संयोजन राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती विद्युतप्रभा चतुर्वेदी करती आ रही हैं। आमंत्रित साहित्यकारों में कानपुर से वरिष्ठ साहित्यकार कुसुम सिंह अविचल,सत्यप्रकाश पाण्डेय, सत्यनारायण तिवारी,नीरज कांत सोती,डॉ इंदिरा गुप्ता यथार्थ – महिला चिकित्सक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा- अनुज्ञा सत्य नारी शक्ति,दक्षा निमावत के साथ-साथ संस्थापक विधु भूषण त्रिवेदी एवं विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ने भी एकल काव्य पाठ करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया।संस्थापक विधुजी ने बताया कि हृदयांगन विथिका पर साहित्य के साथ-साथ आध्यात्मिक गोष्ठी बहुत होती हैं जिससे सारा वातावरण राममय हो जाता है। संस्था की अध्यक्षा चतुर्वेदी ने कहा कि आमंत्रित साहित्यकार सभी रचनाओं के साथ कम से कम एक रचना आध्यात्म पर भी रखते हैं।उन्होंने सभी साहित्यकारों को अमूल्य समय देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *