जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के लिए वोट मांगने आए मुंबई के उद्योगपति रमेश धनराज सिंह ने आज बरईपार के पास राजगढ़ में दलित और पिछड़ों से मिलकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रमेश सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद लोगों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। देश तरक्की और खुशहाली की राह पर तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए सुरक्षित और सुनहरे भविष्य के लिए कमल का बटन दबाएं। उन्होंने कहा कि कृपाशंकर सिंह के सांसद बनने से जौनपुर का तेजी से विकास होगा और यहां के युवाओं को जनपद में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह और विनय सिंह भी उपस्थित रहे।
मुंबई के उद्योगपति रमेश सिंह ने पिछड़ों और दलितों से बीजेपी के लिए मांगे वोट

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
