जौनपुर। विपक्ष देश की जनता को गुमराह कर रहा है। राष्ट्रहित सर्वोपरि है। व्यक्तिगत स्वार्थ तथा जाति पात से ऊपर उठकर कमल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को भारी मतों से विजई बनाएं। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के सरायडिंगुर गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि देश में यूनिफार्म सिविल कोड लागू होना चाहिए। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में इतना काम किया, जितना विपक्ष ने 70 वर्षों में नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने असंभव को संभव कर दिखाया। उन्होंने कहा कि 25 मई को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाएं। इस अवसर पर भाजपा नेता अजय शंकर दुबे ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ समाजसेवी विमल प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी, जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर पांडे, कृष्ण कुमार तिवारी, रामबली मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, द्विजेंद्रनाथ त्रिपाठी आदि का समावेश रहा। अंत में कार्यक्रम के संयोजक राजीव प्रताप सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *