मुंबई। हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था, मुंबई द्वारा न्यु सी व्यु,न्यु रविराज काम्प्लेक्स जेसल पार्क भाईंदर पूर्व में डॉ.अरुण कुमार प्राचार्य वीवा इंजीनियरिंग कॉलेज की अध्यक्षता में आयोजित काव्य गोष्ठी में संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुधाकर मिश्र ने हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्य पर विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. कृपाशंकर मिश्र, डॉ. उमेश चन्द्र शुक्ल,भोलानाथ तिवारी भारतांचली, मुरलीधर पाण्डेय,अवधेश विश्वकर्मा, श्रीधर मिश्र, अरुण दुबे, माता कृपाल उपाध्याय,अमरनाथ द्विवेदी एवं अजीत सिंह ने काव्य पाठ किया। अरुण दुबे ने सरस्वती वंदना कर विधिवत कार्यक्रम का आरम्भ किया। काव्य गोष्ठी में गीत, ग़ज़ल, कविताएं, व्यंग्य, दोहा आदि विविधवर्णी रचनाएं पढ़ी गई।संस्था के महासचिव डॉ. उमेश चन्द्र शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं प्रभाकर मिश्र कोषाध्यक्ष हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजन में मीरा-भाईंदर के पत्रकारों ,गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को द्विगुणित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *