मुंबई। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर निर्दोष लोगों की हत्या करने वाली आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान का हर स्तर पर बहिष्कार करने की अपील की है। प्रधानमंत्री को लिखिए पत्र में उन्होंने कहा है कि इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि एक तरफ पाकिस्तान हमारे देश के नागरिकों के साथ खून की होली खेलने में लगा है और दूसरी तरफ हम उसके साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को साफ कर देना चाहिए कि हम आतंकी और हत्यारे पाकिस्तान के साथ किसी प्रकार का संबंध नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के रियासी,डोडा और अब कठुआ में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस तरह से निर्दोष लोगों की जान ली है, उससे साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया जाना चाहिए।
हत्यारे पाकिस्तान का बहिष्कार करे केंद्र सरकार – आनंद दुबे

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
