पुणे। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली अलार्ड यूनिवर्सिटी के संस्थापक तथा कुलपति डॉ. एल आर यादव द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले एड. किलाचंद यादव तथा रामेश्वर यादव का सम्मान किया गया। उत्तर प्रदेश के एक किसान परिवार में पैदा हुए डॉ एल आर यादव आज मैनेजमेंट की उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे शक्कर, सीमेंट तथा ऊर्जा से जुडी परियोजनाओं में रचनात्मक काम कर रहे हैं। मुंबई से आए एड किलाचंद यादव और रामेश्वर यादव का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा समाज के विकास की दिशा में आपका कार्य प्रेरणादायक है। एडवोकेट किलाचंद यादव ने डॉक्टर एल आर यादव की उत्कृष्ट सेवाओं को देश और समाज के लिए वरदान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *