By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आठवीं पास मुन्ना भाई ने ग्रेजुएट बनकर डाला वोट!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > आठवीं पास मुन्ना भाई ने ग्रेजुएट बनकर डाला वोट!
महाराष्ट्र

आठवीं पास मुन्ना भाई ने ग्रेजुएट बनकर डाला वोट!

Akhand Rashtra
Last updated: June 27, 2024 2:30 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
आठवीं पास मुन्ना भाई ने ग्रेजुएट बनकर डाला वोट!
SHARE

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता की पोस्ट को लेकर मचा बवाल

भायंदर। मीरा भायंदर के पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मैंने अपनी पत्नी के साथ मतदान करते हुए कोंकण पदवीधर (स्नातक ) निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे चुनाव में मतदान करने का अपना कर्तव्य निभाया है। और साथ ही लोगो से भी इसमें हिस्सा लेने की अपील की.. इस बारे मे मेहता ने एक तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सार्वजनिक की.जिसके बाद सामाजिक और राजनीतिक हलकों में पूछा जा रहा है कि 8वीं पास मेहता ने ग्रेजुएट के रूप में मतदान कैसे किया?

मीरा भायंदर बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता कई मामलों में हमेशा विवादित रहे हैं। उनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में बलात्कार समेत कई मामले दर्ज हैं. और भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी के मामले भी अदालतों मे प्रलबित है.उनका एक अर्धनग्न वीडियो भी काफी वायरल होने के बाद और चुनाव हारने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए राजनीति से संन्यास भी ले लिया था।
गौरतलब है की मेहता ने अब तक महानगरपालिका और विधानसभा चुनावों में अपनी उम्मीदवारी के दौरान जमा किए गए हलफनामे में अपनी शिक्षा 8वीं कक्षा होने का उल्लेख किया है। 2019 के चुनाव में भी उन्होंने हलफनामे में कहा था कि उनकी शिक्षा 8वीं है.
लेकिन बुधवार, 26 जून को, मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्याही लगी अंगुली की एक तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा किया, जिसमें बताया गया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया । उस पोस्ट में, मेहता ने कहा, “कोंकण स्नातक(ग्रेजुएट) निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2024 के लिए, हमने अपना मतदान कर्तव्य पूरा किया है और लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान दिया है।” पोस्ट में कहा गया है कि आप भी वोट करें और सही उम्मीदवार चुनें।अब
इस पोस्ट को लेकर नरेंद्र मेहता की आलोचना की जा रही है।इस मुद्दे सत्यकाम फाउंडेशन के कृष्णा गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मेहता ने सोशल मीडिया पर झूठा दावा किया है। जब वह 8वीं कक्षा तक की ही पढ़ाई किए हैं,तब उन्होंने खुद को ग्रेजुएट बताते हुए ग्रेजुएट कांस्टीट्यूएंसी चुनाव में वोट कैसे डाला? यह एक तरह से लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए, शिवसेना ठाकरे गट के पूर्व उप महापौर प्रवीण पाटिल ने कहा कि मेहता ने बिना किसी शैक्षणिक योग्यता के स्नातक होने का नाटक किया और स्नातक चुनाव में मतदान किया। इसकी जांच होनी चाहिए। और इस तरह लोगों को बेवकूफ बनाने का काम निंदनीय है।
वही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद सामंत ने आरोप लगाया कि अगर मेहता स्नातक नहीं हैं, तो वह मीरा रोड के चुनाव मतदान केंद्र में कैसे दिखाई दे रहे थे? इस मामले में मतदान केंद्र के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले मेहता ने स्नातक चुनाव में मतदान किया, झूठ की पराकाष्ठा है।और सिर्फ अपने आप को राजनैतिक रूप से मजबूत और सक्रिय दिखाने के लिए नरेंद्र मेहता ने ये प्रयास किया जो लोगो के संज्ञान मे आ गया.

अर्जुन रेड्डी अलुगुवेली ने जीता राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिताब
बीएमसी के सी-वार्ड में मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस
कमला प्रसाद तिवारी ने किया प्रधान वस्त्रालय का उद्घाटन
पूर्वांचल के विकास पुरुष रहे कमला प्रसाद सिंह का मनाया गया जन्मदिन
आज का कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित होंगे दिग्गज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कुर्ला में मनाई गई अंगारकी संकष्टी चतुर्थी कुर्ला में मनाई गई अंगारकी संकष्टी चतुर्थी
Next Article समरस फाउंडेशन ने किया खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह का सम्मान समरस फाउंडेशन ने किया खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up