श्री कमलम पर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

जौनपुर। आपातकाल 25 जून ,1975 की स्मृति में भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आज बदलापुर जनसंपर्क कार्यालय श्री कमलम पर लोकतंत्र सेनानी गण को सम्मानित किया और संगोष्ठी कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1975 में कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए।श्री मिश्र ने कहा कि नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया।एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होने कहा कि 21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के त्याग व बलिदान को नमन करता हूं। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी गण रतीराम यादव, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, लल्लनराम यादव, पुल्लूराम यादव, बलराम चौरसिया, आद्या प्रसाद मिश्र, जयनाथ पाल, उमाशंकर सरोज, राजाराम सरोज, मेहीलाल गौतम, जवाहर लाल यादव, बनवारी लाल गौतम, रामयश मौर्य, भगवानदीन गुप्ता, जिला मंत्री अवधेश यादव, गंगा प्रसाद सिंह, बद्री नारायण शास्त्री, ओंकार नाथ मिश्र, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, बलबीर गौड़, सिकन्दर मौर्य, आशीष कुमार सिंह आशु, भूपेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *