By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए टर्न ओवर पर एकमात्र टैक्स लगाया जाये – भवानजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए टर्न ओवर पर एकमात्र टैक्स लगाया जाये – भवानजी
महाराष्ट्र

भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए टर्न ओवर पर एकमात्र टैक्स लगाया जाये – भवानजी

Akhand Rashtra
Last updated: July 19, 2024 8:20 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए टर्न ओवर पर एकमात्र टैक्स लगाया जाये – भवानजी
SHARE

मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि भष्टाचार महंगाई बढ़ाता है, लोगों पर अन्याय करवाता है, हरेक अधिकारी अपने अधिकार का दुरूपयोग कर रहा है। भवानजी ने कहा कि सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, और भ्रष्टाचार देश को पूरी तरह से खोखला कर रहा है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नकदी का उपयोग खत्म किया जाये और डिजिटल करेंसी को बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने कहा कि सभी तरह के टैक्स खत्म करके टर्न ओवर पर एकमात्र टैक्स लगाया जाना चाहिए। भवानजी ने कहा कि दस लाख तक के टर्न ओवर को टैक्स से मुक्त रखा जाये। उसके बाद हर पांच लाख पर एक प्रतिशत टैक्स लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टर्न ओवर टैक्स अधिकतम 20 प्रतिशत होना चाहिए। इससे कर प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और व्यापारी और आम लोगों को व्यर्थ की भागदौड़ और लिखा पढ़ी के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। देश के तमाम लोग ईमानदार बनें, यही 140 करोड़ देशवासियों की मांग है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस सुझाव पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और विशेषज्ञों की मदद से कोई सटीक रास्ता निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण सरकार में जनता का विश्वास कम हो रहा है। सार्वजनिक संसाधनों और धन की बर्बादी हो रही है, व्यावसायिक निवेश को आकर्षित करना भी अधिक कठिन हो सकता है, जिससे समृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। भवानजी ने कहा कि भ्रष्टाचार का असर समाज के सबसे कमज़ोर लोगों पर समान रूप से पड़ता है। व्यापक भ्रष्टाचार निवेश को रोकता है, आर्थिक विकास को कमजोर करता है और कानून के शासन को कमज़ोर करता है। भवानजी ने कहा कि भ्रष्टाचार को दंडित करना किसी भी प्रभावी भ्रष्टाचार विरोधी प्रयास का एक महत्वपूर्ण घटक है। भवानजी ने कहा कि किसी भी अच्छी रणनीति की लगातार निगरानी और मूल्यांकन किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जमीनी स्थितियों में बदलाव के साथ इसे आसानी से अपनाया जा सके। और जो भी सरकार यह काम करेगी, उस सरकार को कोई भी हरा नही सकता, क्योंकि जनता उसी को ही वोट देगी, जो पार्टी देश को ईमानदार और भय मुक्त भारत बनाएगी, सभी नागरिक उसके साथ रहेंगे। सभी संवेदनशील नागरिकों को इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस पर 
अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के उपाध्यक्ष बनाए गए सर्वेश जायसवाल
सोशल सर्विस लीग का 113वाँ शताब्दी समारोह संपन्न
गणेश विसर्जन में सहायता की मिसाल
मुंबई में मनाया गया मार्टिन रॉड्रिग्स का जन्मदिन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नौली गांव के गूजर ताल में 20 जुलाई को लगाए जाएंगे 4000 से अधिक वृक्ष नौली गांव के गूजर ताल में 20 जुलाई को लगाए जाएंगे 4000 से अधिक वृक्ष
Next Article दहशत का पर्याय बने अजगर को पकड़ कर ले गए वन विभाग के कर्मचारी दहशत का पर्याय बने अजगर को पकड़ कर ले गए वन विभाग के कर्मचारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up