By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नवकुंभ अध्यक्ष अनिल कुमार राही साधना हेतु पहुंचे शांतिकुंज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > नवकुंभ अध्यक्ष अनिल कुमार राही साधना हेतु पहुंचे शांतिकुंज
ताज़ा ख़बरें

नवकुंभ अध्यक्ष अनिल कुमार राही साधना हेतु पहुंचे शांतिकुंज

Adminakhandrashtra
Last updated: November 28, 2024 1:56 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
नवकुंभ अध्यक्ष अनिल कुमार राही साधना हेतु पहुंचे शांतिकुंज
SHARE

हरिद्वार। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही मां गायत्री की साधना करने हेतु शांतिकुंज हरिद्वार पहुंचे।विगत सप्ताह से चल रहे गायत्री अनुष्ठान यज्ञ,आरती,गायत्री मंत्रोच्चारण एवं तपस्या में उपस्थित होकर सहभागिता कर रहे हैं।अनिल कुमार राही ने बताया कि शान्तिकुञ्ज हरिद्वार गंगा तट पर स्थित एक स्थान है जहाँ अखिल भारतीय गायत्री परिवार का मुख्यालय है। शान्तिकुञ्ज के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी हैं। यह हरिद्वार के सप्त सरोवर क्षेत्र में ऋषिकेश मार्ग पर स्टेशन से 6 कि.मी. दूर महर्षि विश्वामित्र की तपःस्थली पर स्थित है।’युगतीर्थ’ कहे जाने वाले इस आश्रम में व्यक्ति-निर्माण, परिवार-निर्माण एवं समाज निर्माण की अनेक प्रभावशाली गतिविधियाँ नियमित रूप से चलती रहती हैं; जैसे -जीवन जीने की कला के नौ दिवसीय सत्र (प्रतिमाह तीन), लोकसेवियों के युग शिल्पी सत्र (प्रतिमास 1 से 29 तारीख तक), ग्राम्य विकास प्रशिक्षण, कुटीर उद्योग प्रशिक्षण, नैतिक शिक्षा हेतु शिक्षण- प्रशिक्षण, ग्राम स्वास्थ्य सेवियों के विशेष सत्र, विविध प्रशासनिक अधिकारियों के लिये व्यक्तित्व परिष्कार सत्र आदि । ये सभी प्रशिक्षण निःशुल्क हैं देश-विदेश में स्थापित हजारों गायत्री शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठों का मार्गदर्शन केन्द्र पत्राचार कक्ष साधकों, लोकसेवियों के लिये प्रेरणा-परामर्श की व्यवस्था है। सैकड़ों उच्च शिक्षित सेवाभावी स्वयं सेवक मात्र निर्वाह राशि लेकर सारी गतिविधियों को संचालित करते हैं।यहाँ यज्ञशाला,गायत्री माता का मन्दिर, अखण्ड दीप,देवात्मा हिमालय मन्दिर, ज्ञान मंदिर (साहित्य विक्रय केन्द्र), ऋषियों के मन्दिर, हरीतिमा देवालय, देव संस्कृति दिग्दर्शन प्रदर्शनी, अस्पताल एवं चिकित्सा- केन्द्र आदि मुख्य स्थापनाएँ हैं। यहाँ वैज्ञानिक अध्यात्म पर अनुसन्धान होता है तथा तरह-तरह के शिविर संचालित किए जाते हैं।

रुद्रा इंटरनेशनल में बाल मेले का आयोजन
भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जागरण की तरह देखने की आवश्यकता
शशिकांत तिवारी को मिला डीजीपी उत्कृष्ट सेवा सम्मान
समरस फाउंडेशन ने किया रिटायर्ड एडीओ शिवप्रसाद दुबे का सम्मान
बेटा बना शैतान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सुधीर कदम के आकस्मिक निधन से भायंदर में शोक की लहर सुधीर कदम के आकस्मिक निधन से भायंदर में शोक की लहर
Next Article सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने सत्यदेव सिंह सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने सत्यदेव सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up