मुंबई।साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार 20 जुलाई 2024 एवं 21 जुलाई 2024 को श्रावण मास के स्वागत में आनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम श्रावस्तवी ने किया। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि श्रावण मास के स्वागत में दो सप्ताह से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।शनिवार का संचालन देवरिया से कवियत्री श्रीमती सीमा नयन,रविवार का संचालन उत्तराखंड से योगेश बहुगुणा योगी तथा उत्तर प्रदेश से नूतन सिंह कनक ने किया। आमंत्रित साहित्यकारों में लखनऊ से कवियत्री कुसुम वर्मा कल्चर दी,मंडला मध्यप्रदेश से डॉ शरद नारायण खरे, वाशी नवी मुंबई से डा मंजू गुप्ता, हजारीबाग झारखंड से किरन देवी तथा 13 जुलाई को नवी मुंबई से सेवा सदन प्रसाद ,14 जुलाई को पुणे से इंदिरा पूनावाला, पडरौना से शिवांकी मिश्रा, मिर्जापुर से मनोज सिंह एवं बरेली से ममता सिंह अनिका मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने श्रावण मास संबंधित लोकगीत,कजरी,गीत, ग़ज़ल, छंद सुनाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में संस्था ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्रावण मास के स्वागत में नवकुंभ का कवि सम्मेलन सम्पन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
