भायंदर। वक्त के हिसाब से लोगों में बदलाव आता रहता है, लेकिन पिछले तीस सालों से देख रहा हूं, अरुण उपाध्याय के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया है। किसी भी परिस्थिति में हमेशा शांत रहने वाले अरुण उपाध्याय ने मेरे महापौर के कार्यकाल से लेकर अभी तक हमेशा साथ दिया है। ये कहना है पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता का, जो वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक प्रातःकाल के शहर संपादक अरुण उपाध्याय को जन्मदिन की बधाई देने आए थे।
उपाध्याय के जन्म दिन पर आयोजित भव्य समारोह में विधायक गीता जैन, पूर्व उप महापौर हसमुख गहलोत, भाजपा नेता एडवोकेट रवि व्यास, बरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले आदि ने अरुण उपाध्याय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सामाजिक कार्यों को सराहा और शहर के विकास में उनकी भूमिका को जरूरी बताया।
कार्यक्रम में शिवसेना उप शहर प्रमुख शंकर वीरकर, युवती सेना पदाधिकारी आकांक्षा वीरकर, पूर्व नगरसेवक दरोगा पांडेय, ध्रुव किशोर पाटिल, मनोज दुबे, विजय राय, स्नेहा शैलेश पांडेय, उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर राधेश्याम तिवारी, डा हृदय नारायण मिश्रा, जटाशंकर पांडे, सुरेश दुबे, हरिशंकर दुबे, अजय एल दुबे, बृजेश तिवारी, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, राजेश सिंह सोमवंशी, प्राचार्य ज्ञानचंद दुबे और मनोज मिश्रा आदि ने अरुण उपाध्याय को जन्म दिन की बधाई दी। कार्यक्रम में टेक्नोक्रेट दिनेश चंद्र उपाध्याय, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, एनसीपी नेता बाबुराव शिंदे, मारवाडी कल्याण परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और सुशील पोद्दार ने अरुण उपाध्याय को बधाई दी।
जन्म दिन समारोह में लोक गायक राजेश मिश्रा ने शिव कीर्तन समेत सामयिक कजरी व बधाई गीत प्रस्तुत किये। संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया एवं ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश पांडेय समेत गायक मुकेश त्रिपाठी, राजू दुबे और घनश्याम दुबे आदि ने भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धर्माचार्य संतोष शुक्ला और सुरेश ओझा गुरु जी ने स्वस्ति वाचन व मंत्रोच्चार करके उपाध्याय को दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर मुंबई, मीरा भायंदर व वसई विरार के तमाम पत्रकार मौजूद रहे, जिसमें हिंदी पत्रकार संघ मुंबई के अध्यक्ष आदित्य दुबे, राजदेव तिवारी, देवेंद्र पोरवाल, राजेश उपाध्याय, अमित तिवारी, शैलेंद्र पांडे, शिवकुमार तिवारी, श्रीश उपाध्याय, मोईन सैयद, अवधेश राय, महेंद्र पांडेय, चंद्रकांत दुबे, अजय तिवारी, रोहित ठाकुर, सचिन दुबे, प्रेम दुबे और संजय तिवारी आदि अरुण उपाध्याय को बधाई देने के लिए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *