मिर्जापुर । भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों ने संस्था के वरिष्ठ संरक्षक व प्रेरणास्रोत तथा साप्ताहिक समाचार पत्र ” कदम कदम पर ” संपादक छोटेलाल शर्मा की धर्मपत्नी चमेलादेवी को श्रद्धांजलि दिया। संपादक छोटेलाल शर्मा पत्नी सहित मुंबई में विगत कई वर्षों से स्थाई रूप से रहते हैं अकस्मात हृदयगति रुक जाने से चमेलादेवी का निधन हो गया तो उन्होंने पैतृक गांव सीखर मिर्जापुर जाकर उनकी अंत्येष्टि किया।उक्त श्रद्धांजलि सभा में जौनपुर मिर्जापुर सहित पूर्वांचल के सभी जिलों से पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित हुए।समाजसेवियों में दिनेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष,मनोज कुमार शर्मा राष्ट्रीय प्रधान महासचिव,मुन्नालाल शर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवप्रकाश शर्मा उप कोषाध्यक्ष ब्लॉक सुजानगंज मनीष कुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर, विपिन कुमार शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,सुरेश शर्मा पत्रकार संघ प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला अध्यक्ष भदोही कैलाश नाथ शर्मा, संगठन मंत्री राजेश शर्मा मिर्जापुर प्रभारी,डॉक्टर शैलेश शर्मा तहसील अध्यक्ष, राम नारायण शर्मा,मुकेश शर्मा,एडवोकेट विशाल शर्मा,पत्रकार मोहित शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष अभोली सतीश शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य भदोही आशीष शर्मा,जिला अध्यक्ष वाराणसी की उपस्थिति रही तथा मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,प्रदीप कुमार नंदवंशी,मनोज जगदीश शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा, हरिकेश शर्मा नंदवंशी,एडवोकेट अनिल शर्मा,हरिशंकर शर्मा,अनिल कुमार शर्मा,कन्हैया लाल शर्मा, घनश्याम शर्मा,संतोष शर्मा,राधा शर्मा,रविन्द्र कुमार शर्मा, कमला प्रसाद शर्मा,डॉ प्रहलाद शर्मा ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *