मुंबई। महानगर के वरिष्ठ पत्रकार तथा बीएमसी के आदर्श शिक्षक रहे शिवपूजन पांडे को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के हाथों भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड मिलने पर ब्राह्मण सेवा संघ,मुंबई द्वारा ब्राह्मणों की गढ़ कहे जाने वाले अंधेरी में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के दो पूर्व मंत्री रमेश दुबे तथा चंद्रकांत त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रसेन उपाध्याय ने ब्राह्मण समाज की तरफ से श्री पांडे को बधाई देते हुए कहा कि इससे समाज का गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रमेश मिश्रा,पत्रकार प्रमोद श्यामाचरण पांडे, गौरीशंकर पांडे, रमाकांत मिश्रा, विनोद तिवारी, साहब चौबे, रामजी पांडे, सोनू पांडे, जितेंद्र चौबे समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिवपूजन पांडे ने सम्मान के लिए समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंधेरी में ब्राह्मण सेवा संघ ने किया शिवपूजन पांडे का सम्मान

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
