मुंबई। राजनेता और फ़िल्म निर्देशक डॉ. वागीश के. एस. सारस्वत ने शरद पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त पर अपनी प्रोडक्शन कंपनी ब्रह्मांड स्टूडियो का शुभारंभ किया। गायक,गीतकार व संगीतकार विनोद दुबे पर एक गीत के फिल्मांकन से ब्रह्मांड स्टूडियो का कार्य प्रारंभ किया गया। राधा और कृष्ण के प्रेम और नोंक झोंक पर आधारित “झांकि मोरे नयनन में ” गीत की शूटिंग के साथ सात बंगला के मिट्टी स्टूडियो में मुहूर्त का नारियल फोड़ा गया। निर्माता दुर्गेश्वरी सिंह ने क्लासिकल एवं लोक संगीत के साथ कथक नृत्य का फ्यूजन तैयार किया है। इसमें मुंबई , वृंदावन, बरसाने और ग्रेटर नोएडा की लोकेशन पर शास्त्रीय नृत्य कथक के नामचीन कलाकारों के साथ शूटिंग शेड्यूल तय किया गया है। निर्देशक वागीश सारस्वत हलाला फ़िल्म बनाकर चर्चा में आए थे। अरुण पांडेय इस प्रोजेक्ट के फोटोग्राफी डायरेक्टर हैं। शास्त्रीय संगीत के मनीषी भरत परिहार ने म्यूजिक अरेंजमेंट किया है। बिरजू महाराज की शिष्या कथक नृत्यंगना दुर्गेश्वरी सिंह ने झांक मोरे नयनन में गीत को कोरियोग्राफ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *