By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आसान नहीं है नरेंद्र मेहता के जीत की राह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > आसान नहीं है नरेंद्र मेहता के जीत की राह
महाराष्ट्रराज्य

आसान नहीं है नरेंद्र मेहता के जीत की राह

Adminakhandrashtra
Last updated: October 30, 2024 7:17 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
आसान नहीं है नरेंद्र मेहता के जीत की राह
SHARE

– शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

भायंदर। महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बजाने के साथ-साथ मीरा भायंदर विधानसभा में भी महासंग्राम छिड़ चुका है। भाजपा से टिकट की बाजी मारने वाले पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के समर्थक सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। 5 वर्षों तक राजनीतिक वनवास झेलने वाले मेहता के लिए यह चुनाव करो या मरो का चुनाव है। अलबत्ता टिकट की रेस से बाहर जा रहे मेहता ने अप्रत्याशित रूप से टिकट प्राप्त कर पहली बाजी मार ली है। वर्तमान विधायक गीता जैन, एडवोकेट रवि व्यास तथा विक्रम प्रताप सिंह के समर्थकों में साफ तौर पर निराशा दिखाई दे रही है। टिकट घोषणा के अंतिम दिन तक गीता जैन पूरे आत्मविश्वास के साथ लोगों से मिल रही थी। उनकी बॉडी लैंग्वेज और वक्तव्य से साफ नजर आ रहा था कि टिकट उन्हें ही मिलेगा। परंतु अंतिम क्षणों में नरेंद्र मेहता ने जिस तरह से भाजपा से टिकट ले लिया, उससे गीता जैन के साथ-साथ टिकट की रेस में खड़े अन्य प्रत्याशियों को भी स्तब्ध कर दिया। गीता जैन एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। मेहता के समर्थकों को भले ही यह लड़ाई आसान लग रही हो, परंतु सच्चाई यह है कि मेहता के लिए जीत की राह आसान नहीं है। मेहता समर्थकों को यह नहीं भूलना चाहिए कि गीता जैन पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेंद्र मेहता को पटकनी दे चुकी हैं ।एक तरफ परंपरागत वोट बैंक के साथ कांग्रेस प्रत्याशी मुजफ्फर हुसैन चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस बार शरद पवार की राष्ट्रवादी पार्टी और उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का सपोर्ट हासिल होने से वह अपनी विजय सुनिश्चित मान रहे हैं। पूर्व नगरसेवक हंसू पांडे उत्तर भारतीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में डट गए हैं। देखा जाए तो श्री पांडे कांग्रेस का कम, भाजपा का ज्यादा नुकसान करेंगे। उनके समर्थकों में ज्यादातर उत्तर भारतीय हैं, जो भाजपा के परंपरागत वोटर माने जाते हैं। पूर्व नगरसेवक तथा एडवोकेट रवि व्यास के अत्यंत करीबी सुरेश खंडेलवाल भी नामांकन दाखिल कर महासंग्राम में उतर चुके हैं। उन्होंने जिस तरह से जैन समाज, मारवाड़ी समाज और राजस्थानी समाज की संस्थाओं द्वारा समर्थन मिलने का दावा किया है, उससे नरेंद्र मेहता के विजय रथ की रफ्तार पर प्रतिकूल असर पड़ना स्वाभाविक है । वर्तमान विधायक गीता जैन की बात करें तो पिछले 5 वर्षों में उन्होंने अपना साइलेंट वोट बैंक खड़ा किया है। साथ ही जैन समाज और शिंदे गुट के समर्थकों के साथ-साथ मेहता से नाराज उत्तर भारतीयों का गुप्त सपोर्ट मिलना तय है। ऐसे में गीता जैन की ताकत को कम आंकना मेहता समर्थकों की भारी भूल साबित हो सकती है। श्रीमती जैन एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं, ऐसे में महिला मतदाताओं का वे भावनात्मक लाभ उठा सकती हैं। शिक्षित होने के साथ-साथ साफ सुथरी छवि से उनको बड़ा लाभ मिल सकता है। जहां तक निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कदम का सवाल है, इसमें कोई दो राय नहीं कि उन्होंने जनता के बीच अच्छा काम किया है। यही कारण है कि उन्हें सभी वर्गों का वोट मिलेगा। उनसे किसी भी पार्टी को कोई नुकसान होने के आसार नहीं है। फिलहाल उम्मीदवारों के साथ-साथ जनता ने भी अगला विधायक चुनने के लिए अपनी कमर कस ली है।

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ एक्ट पर सुनवाई टाली
PM ने वाराणसी में मंडलायुक्त और डीएम संग बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, राहत कार्यों की समीक्षा की
दरखास्त पर दरखास्त देने से भी नहीं रुक रहा निर्माण कार्य
उमराह की यात्रा कर मुंबई लौटने पर स्वागत
जिले का नाम बदलने के लिए उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महिलाओं की हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में लगे नरेंद्र मेहता के समर्थन में नारे महिलाओं की हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में लगे नरेंद्र मेहता के समर्थन में नारे
Next Article मीरा भायंदर के चुनावी जंग में उतरे पूर्व नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल मीरा भायंदर के चुनावी जंग में उतरे पूर्व नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up