ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्थान नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में दीपावली, भाईदूज एवं छठपूजा उपरांत एकादशी की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया तथा आयोजन राष्ट्रीय उप सचिव सीमा नयन संरक्षिका ममता राजपूत हीर,सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर संगठन सचिव योगेश बहुगुणा योगी, कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह प्रबल,उपाध्यक्ष प्रीतम श्रावस्तवी ने किया। संस्था के अन्य सहयोगी संयोजिका नूतन सिंह कनक,सह संयोजिका ममता सिंह अनिका संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि आमंत्रित साहित्यकारों में कल्याण मुंबई से गीतकार रामस्वरूप साहू,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अरविंद श्रीवास्तव असीम,लखनऊ से अनीता मौर्या ‘नवजात’ एवं बस्ती उत्तर प्रदेश से जनाब अर्शी बस्तवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने गीत,मुक्तक,छंद एवं गजल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एकादशी की पूर्व संध्या पर नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ कवि सम्मेलन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
