मुंबई। भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपति मुर्मू के हाथों उत्कृष्ट संसदपटु का पुरस्कार प्राप्त करने पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक एडवोकेट अशीष शेलार का महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मेघाश्रेय द्वारा खार जिमखाना में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया। संस्था की चेयरमैन सीमा सिंह सीमा सिंह के पति एम के सिंह राहुल कनाल ने भगवान गणेश की प्रतिमा तथा संविधान की पुस्तक देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सीमा सिंह के पति भी उनके साथ उपस्थित रहे। सीमा सिंह ने कहा कि इस पुरस्कार से पूरे बांद्रा पश्चिम विधानसभा का गौरव और सम्मान बढ़ा है। शेलारजी के जन समर्पित कार्यों को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। आशीष शेलार ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने पर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वे विकास कार्यों को और तेज गति के साथ पूरा करेंगे। मेघाश्रेय द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से उन्हें प्रेरणा मिलती है। सीमा सिंह की सराहना करते हुए शेलार ने कहा कि महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर के उपचार की दिशा में इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। इस दिशा में उन्हें जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी, एक भाई की तरह मैं हमेशा खड़ा मिलूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *