मुंबई। युवा समाजसेवी एवं फाॅयर ब्रांड उत्तर भारतीय नेता विश्वबंधु राय को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी का मुंबई सचिव नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अनुशंसा पर भाजपा के मुंबई अध्यक्ष एड आशीष शेलार ने उन्हें मुंबई सचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही संगठन की मजबूती के लिए वे कार्य करते रहेंगे। विश्वबंधु राय ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने की प्रतिबद्धता जताई है। गौरतलब हो कि विश्वबंधु राय कांग्रेस पार्टी के एआईसीसी सदस्य तथा मुंबई प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं की तानाशाही का विरोध कर इस्तीफा दे वे पिछले कुछ महीनों पूर्व भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें फायर ब्रांड उत्तर भारतीय नेता के रूप में जाना जाता है, जो तमाम मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। अंधेरी पूर्व तथा जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में उत्तर भारतीय मतदाताओं के बीच विश्वबंधु राय की गहरी पैठ है, जिसका लाभ महायुति के उम्मीदवारों को इस विधानसभा चुनाव में मिलना तय माना जा रहा है।
भाजपा के मुंबई सचिव बनाए गए विश्वबंधु राय

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
