मुंबई। महाराष्ट् सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और हिंदुत्व व सनातन को लेकर सरकार की स्पष्ट भूमिका को देखते हुए कालीना विधानसभा की जनता महायुति प्रत्याशी अमरजीत सिंह के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। अमरजीत सिंह की चुनावी रैलियां में जिस तरह हर वर्ग के मतदाता खुलकर अपना समर्थन और आशीर्वाद दे रहे हैं, उससे अमरजीत सिंह तथा उनके समर्थकों में साफ तौर पर खुशी देखी जा सकती है। अमरजीत सिंह ने लगातार इस विधानसभा में रहकर बिना किसी भेदभाव के जनता के बीच काम किया। यही कारण है कि बड़ी संख्या में मुस्लिम तथा क्रिश्चियन मतदाता भी उनके साथ जुड़ गए हैं। पूर्व विधायक संजय पोतनिस की निष्क्रियता तथा जनता से बनाई गई दूरी, अमरजीत सिंह के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। अमरजीत सिंह ने जनता से साफ तौर कहां है कि जीतने के बाद वे केंद्र और राज्य सरकार की मदद से ना सिर्फ यहां की बुनियादी समस्याओं का निस्तारण करेंगे अपितु विधानसभा को नंबर एक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उत्तर भारतीय मतदाताओं की पूरी कोशिश है कि उनके मतों का बंटवारा न हो। ऐसे में कुल मिलाकर यहां का राजनीतिक समीकरण अमरजीत सिंह के पक्ष में दिखाई दे रहा है।
कालीना विधानसभा में अमरजीत सिंह को लेकर जनता में उत्साह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
