मुंबई। जन्मदिवस हर एक व्यक्ति के जीवन का विशेष दिन होता है। आखिर हो भी क्यों ना, क्योंकि इसी दिन करोड़ों योनियों के बाद आत्मा को मनुष्य रूप में धरती पर जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त होता है। अपने मानव जीवन को पाकर व्यक्ति पन्चतत्व, ईष्ट देव, कुल देवता और अपने माता-पिता का आभारी होता है। महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व सचिव तथा मुंबई उच्च न्यायालय के लोकप्रिय युवा अधिवक्ता एड. अखिलेश चौबे का आज जन्मदिन है। रात 12 बजे से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने रात 12 बजे ओबेरॉय गार्डन, गोरेगांव पूर्व स्थित उनके आवास पर पहुंचकर, केक काट कर, उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश चौबे उत्तर भारतीय समाज का ऊर्जावान और तेजस्वी चेहरा है। ईश्वर इन्हें हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रखें। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी, सह सचिव कृष्णा राहुल तिवारी, वेदिका अखिलेश चौबे, संदीप पांडे, पूजा पांडे, आलोक चौबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
अखिलेश चौबे उत्तर भारतीय समाज का ऊर्जावान चेहरा – कृपाशंकर सिंह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
