लखनऊ। बदलापुर के कार्यसम्राट बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने आज लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट करके बदलापुर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं को रखा। विधायक रमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री के सामने 1) पुरालाल – गद्दोपुर – बैहारी मार्ग 2) सिंगरामऊ – लालगंज- गौरामाफी मार्ग। 3) बदलापुर बस स्टेशन को डिपो (वर्कशॉप) बनाये जाने का कार्य 4) प्रदेश मे आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व नेचुरोपैथी द्वारा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष व क्षेत्रीय विकास निधि (विधायक निधि) से भी आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने समेत अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरा किए जाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द सभी विकास कार्यों को पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। रमेश मिश्रा ने बदलापुर विधानसभा की जनता की तरफ से बदलापुर में किए गए तमाम विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
बदलापुर विधानसभा की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से मिले रमेश मिश्रा

अपनी भाषा चुने।
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
