मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अंतर्राष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट दोहा-कतर के मुंबई इकाई के अध्यक्ष विनय शर्मा दीप एवं रायगढ़ इकाई अध्यक्ष श्रीमती अंजना सिन्हा के संयोजन में नववर्ष 2025 के स्वागत में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।आयोजन संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिन्टू एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैयद ने किया। कवि सम्मेलन दो सत्रों में चलाया गया।प्रथम सत्र की अध्यक्षता मुंबई महानगर के समाजसेवी,उत्कृष्ट लेखक रामजीलाल वर्मा ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर से डा राजबहादुर राना एवं जौनपुर से आचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय उपस्थित थे।साहित्यकारों में सुल्तानपुर से रमेश चंद्र नंदवंशी,नागेंद्र यादव, मुंबई से श्याम सुंदर शर्मा,अंबेडकर नगर से संतोष कुमार पाल एवं जौनपुर से युवा गीतकार प्रवीण प्रेमी उपस्थित थे जिसका संचालन विनय शर्मा दीप ने किया।दूसरे सत्र की अध्यक्षता सुभाष राहत बरेलवी ने किया तथा मंच संचालन अंजना सिन्हा ने किया। कवियों में अर्पणा सिंह, प्रणव पाठक, अभिलाष श्रीवास्तव, नवीन भटनागर, डॉ दया सिन्हा एवं अरविंद तिवारी उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने नववर्ष पर खूबसूरत गीतों एवं गजलों से समां बांध दिया।अंत में संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिन्टू ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

