कल्याण। दुर्गा माता मंदिर, कोलसेवाडी के प्रांगण में आयोजित शिव पुराण कथा में पहुंचे मां झिंनका फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि, उपाध्यक्ष महेश यादव, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, सलाहकार संतोष गुप्ता तथा संस्था की पूरी टीम का कथा व्यास धीरज शास्त्री के हाथों सम्मानित किया गया। कथा के आयोजक लक्ष्मीकांत शुक्ला ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। अग्रहरि ने अच्छी कथा के आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

