मुंबई। देश और विदेशों में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के ट्रस्टी तथा मुंबई भाजपा के तेजतर्रार उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य आचार्य पवन त्रिपाठी का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा मंदिर परिसर में स्थित उनके कार्यालय में सम्मान किया गया । संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान करते हुए कहा कि एक विद्वान व्यक्ति के इस गौरवपूर्ण पद पर विराजमान होने से मुंबई और महाराष्ट्र के साथ साथ उत्तर भारत में रहने वाले हर समाज के लोगों में खुशी और उत्साह दिखाई दे रहा है। आचार्य त्रिपाठी ने पद संभालने के बाद भक्तों की सुविधाओं और दर्शन की सुलभता की तरफ विशेष ध्यान दिया है। यही कारण है कि अब आम आदमी भी गणपति बप्पा के दर्शन कर मंदिर प्रशासन को धन्यवाद देना नहीं भूलता। आचार्य पवन त्रिपाठी ने समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह और उनकी पूरी टीम द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का समरस ने किया सम्मान

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
