भायंदर। दिल्ली में भाजपा को मिली शानदार जीत को लेकर मीरा भायंदर में भी जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर तथा मिठाई बांटकर नाचते हुए जश्न मनाया। विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आपदा सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों में आकंठ डूब चुकी थी। आखिरकार जनता ने आपदा सरकार को अलविदा कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा (अयोध्या) में भाजपा को मिली शानदार जीत से साबित हो गया कि झूठ बोलकर लंबी राजनीतिक नहीं की जा सकती। यह सत्य और धर्म की विजय है।
प्रधानमंत्री की गारंटी पर दिल्ली की जनता ने किया विश्वास – रवि व्यास

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
