जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता का विश्वास और भरोसा लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत पर बोलते हुए जौनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी तथा भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि झूठी राजनीति और अहंकार में डूबा विपक्ष लगातार टूट रहा है। देश की जनता विकास और सम्मान का जीवन चाहती है। यही कारण है कि जाति की राजनीति करने वालों की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो देश और देशवासियों को उन्नति के शिखर पर ले जाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिना किसी भेदभाव के लोक कल्याणकारी योजनाओं का सबको लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री की गारंटी पर विश्वास किया और मिल्कीपुर की जनता ने योगी के विकास पर पूरा भरोसा किया।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर बढ़ा जनता का भरोसा और विश्वास – ज्ञान प्रकाश सिंह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
