मुंबई। राष्ट्रवादी राष्ट्रीय हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम उपाध्याय ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पावन पर्व के पवित्र स्नान के लिए आए हुए श्रद्धालुओं के साथ हृदय विदारक दुर्घटना में मृत्यु को अंगीकार करने वाले सभी सनातनी की आत्मा को प्रयागराज शांति व मोक्ष प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयास एवं समर्पण भाव से कुशलतापूर्वक कार्य की सराहना है। लेकिन दुख है कि एक वर्ष से कुशल संपन्न करने के लिए प्रयासरत प्रबंधन तंत्र को इस तरह से भी दुर्घटना हो सकती है, ऐसा ख्याल क्यों नहीं आया। क्योंकि सही प्रबंधन से इस तरह की घटना को टाला जा सकता था। अक्षमता अकर्मण्यता वह अव्यवस्था के कारण इस तरह की दुर्घटना घटित हुई। जिस पर गहरा दुख व्यक्त एवं शासन प्रशासन को आगाह करता हूं की जनमानस के साथ ऐसी हृदय विदारक घटना भविष्य में ना घटित हो और जिस पर प्रबंधन तंत्र को गंभीर विचार करने की और आवश्यकता है।
महाकुंभ में प्रशासन की लापरवाही से हुई दुर्घटना– उपाध्याय

अपनी भाषा चुने।
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
