ठाणे। ब्राह्मण जन जागरण मंच द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन कलवा के आतकोनेश्वर मफतलाल ग्राउंड में आयोजित किया गया है। कथा व्यास काशी के मर्मज्ञ कथावाचक कुणाल महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञान की अमृतमय वर्षा हो रही है।पंचम दिवस की कथा में पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोबऱ , गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। महाराज जी के मुखारबिंदु से अंतर ज्ञान की कथा सुन कर श्रोता आत्मविभोर हो उठे। कथा श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त आ रहे है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल शुक्ला, कमलेश शुक्ला, वेद प्रकाश तिवारी, रमेश उपाध्याय, हरिनाथ उपाध्याय, शेषमणि तिवारी, पंकज पांडे, शशिकांत पांडे, पंडित संजय मिश्राऔर विजय दुबे का विशेष सहयोग है।*
कर्मों का फल इंसान को भोग कर ही जाना है – कुणाल महाराज

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
