प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर दुनिया भर की नजर है। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की है। ट्रंप की टैरिफ लगाने की धमकी के बाद पहली बार दोनों देशों के नेता मिल रहे थे। हालांकि इस बातचीत में ट्रंप और मोदी ने इससे निपटने के उपायों को लेकर बातचीत की। खुद डील करने के माहिर माने जाने वाले ट्रंप ने पीएम मोदी को अपने से बड़ा निगोशिएटर बता डाला। वहीं, पीएम मोदी ने ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन स्लोगन की तर्ज पर मेक इंडिया ग्रेट अगेन की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।फाइनेंशियल टाइम्स ने लिखा है कि अमेरिका भारत के साथ सैन्य रिश्ते को मजबूती देना चाहता है। अमेरिका द्वारा भारत को एफ-35 फाइटर जेट बेचने को इसकी अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा इस कदम को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने की कोशिश भी माना जा रहा है। वहीं पीएम मोदी द्वारा गैरकानूनी ढंग से अमेरिका में रह रहे भारतीयों को वापस लिए जाने की बात को रॉयटर्स ने प्रमुखता दी है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के नेटवर्क को धराशायी करने की बात कही है। वहीं, दोनों नेताओं ने अल्पसंख्यकों के अधिकार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत नहीं की।बीबीसी ने बैठक को प्रतीकात्मक बताया, जिसमें व्यापार विवादों पर बहुत कम ठोस प्रगति हुई। हालांकि, इसने स्वीकार किया कि दोनों नेताओं ने रणनीतिक संबंधों और साझा भू-राजनीतिक हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए इस अवसर का उपयोग किया। अल जज़ीरा ने मानवाधिकार चिंताओं पर बात की। उसने दोनों नेताओं की लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस स्वतंत्रता पर चर्चा से बचने के लिए आलोचना की।
मोदी ने की ट्रंप से मुलाकात

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- Barabanki Arya Hospital: फ्रैक्चर ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया घेराव—जांच की मांग
- सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के लिए आवेदन की समय सीमा ३० अक्टूबर तक : मंगल प्रभात लोढ़ा
- महाराष्ट्र के राज्यपाल जेडी वर्मा से मिले डॉ. योगेश दुबे, सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा
- साहित्यिक संस्था कोशिश की काव्यगोष्ठी संपन्न
- JIWO बाजार का भव्य आयोजन संपन्न, डॉ मंजू लोढ़ा और ईशा देओल ने किया उद्घाटन
