By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: क्या योगी सरकार ले पाएगी हैट्रिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > क्या योगी सरकार ले पाएगी हैट्रिक
उत्तर प्रदेशराज्य

क्या योगी सरकार ले पाएगी हैट्रिक

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 15, 2025 3:27 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
क्या योगी सरकार ले पाएगी हैट्रिक
SHARE

ओमकार त्रिपाठी, जौनपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज कुंभ में लगे सफाई कर्मचारियों को 10,000 रुपये का बोनस देने की घोषणा की है। साथ ही, इस साल अप्रैल से राज्य के सभी सफाई कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 16,000 रुपये करने की घोषणा की है। इन कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज भी मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ की घोषणा उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दशार्ती है, क्योंकि उनका लक्ष्य एक ऐसे समुदाय को जीतना है जिसे पारंपरिक रूप से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की नेता मायावती के लिए एक मजबूत मतदाता आधार के रूप में देखा जाता है। अगर भाजपा अपने समर्थन को मजबूत करने में सफल हो जाती है, तो यह 2027 में एक बड़ा चुनावी लाभ बन सकता है, जिससे समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता अखिलेश यादव की सत्ता में वापसी की उम्मीदों को गहरा झटका लगेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। विपक्ष की ओर से जातीय गोलबंदी के लिए बनाई गई पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी

पीडीए राजनीति के चक्र को काटने की नीति तैयार की है। महाकुंभ के जरिए सामाजिक तानेबाने को सनातन के सूत्र में बांधने की कोशिश की गई है। इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराकर सीएम योगी बड़ी तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों के मुद्दों पर सीएम योगी ने कहा कि हमारे मुद्दे स्पष्ट हैं। विकास को आगे बढ़ाना है, सुरक्षा का माहौल देना है, और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ हम आगे बढ़ेंगे। आज हर गांव, गरीब, और महिला को डबल इंजन सरकार का लाभ मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में एनडीए के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने विदेशी फंडिंग के सहारे दुष्प्रचार किया, लेकिन जनता ने उनके झूठ को पहचान लिया।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

सीएम योगी ने कहा कि उपचुनावों में भाजपा की जीत इसका प्रमाण है। जनता अब समझ चुकी है कि जो लोग संविधान की बात करते हैं, वही लोग पहले संविधान को कमजोर करने का काम करते थे। सीएम ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का माध्यम है। 2024 लोकसभा चुनाव की तरह 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी दलितों का नैरेटिव बीजेपी के खिलाफ ना हो जाए। इसे भांपकर यूपी बीजेपी संगठन ने अभी से ही नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी दलितों के नए मसीहा बने इससे पहले ही बीजेपी उनके दलित प्रेम की हवा को अपने नए दलित विमर्श के जरिए निकलना चाहती है। भाजपा सामाजिक न्याय संगोष्ठी के जरिए अपने विमर्श को दलितों के बीच ले जा रही है।

पहली बार प्रदेश बीजेपी का संगठन सीधे दलित युवाओं, दलित छात्रों, दलित और पिछड़े वर्ग के प्रोफेसरों और शिक्षाविदों को जोड़ रहा है। और उनसे संवाद कर बीजेपी की विचारधारा उनके जरिए ही दलितों के बीच ले जाने की रणनीति बनाई गई है। यही नहीं दलित छात्र और दलित एकेडेमिया के जरिए ही दलित विमर्श में भाजपा की विचारधारा को भी स्थान देने की रणनीति है।

दलितों के बीच इस कार्यक्रम के सूत्रधार बीजेपी संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह हैं। जो खुद भी अति पिछड़ी बिरादरी से आते हैं। और उनकी कोशिश है एक ऐसा दलितों का बड़ा वर्ग तैयार करना जो कांग्रेस और सपा के दलित नेरेटिव को तोड़ सके। सामाजिक न्याय संगोष्ठी का पहला कार्यक्रम लखनऊ में हुआ जिसे भाजपा नेता और राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह ने कराया जिसमें संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और बीजेपी के दलित चेहरे और मंत्री असीम अरुण शामिल हुए। यह काम बेहद गुपचुप तरीके से चल रहा है और मीडिया को ऐसे संगोष्ठियों से दूर रखा गया है

बीजेपी संगठन की कोशिश है कि सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटी, पॉलिटेक्निक और शिक्षण संस्थानों में दलित और ओबीसी के युवाओं और छात्रों को एकजुट कर उन्हें भाजपा की विचारधारा से जोड़ा जाए। और वह एक ऐसी वैचारिक आर्मी के तौर पर तैयार हो जो कांग्रेस और सपा के दलित नैरेटिव का जवाब दे सके। इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर जोर भी दिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के हाथों बुरी तरीके से पिछड़ने के बाद बीजेपी के संगठन ने ये नई रणनीति तैयार की। जिसमें दलितों की वह फौज तैयार होगी जो कांग्रेस और सपा के नैरेटिव को ध्वस्त करे।

You Might Also Like

एक रात में हुई दो चोरी, लाखों का सामान हुआ गायब
*सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा “बारा समाज प्रकोष्ठ” का गठन* 
रिश्वत खोर लेखपाल को एंटीकरप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा।
मोहम्मद रफी,आसमान से धरती पर आया एक फरिश्ता
*करम पूजा से पहले आयेगी अगस्त माह की राशि, निर्देश जारी*
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भाजपा की बैठक हुई स्थगित अब रविवार को नहीं होगी बैठक भाजपा की बैठक हुई स्थगित अब रविवार को नहीं होगी बैठक
Next Article भाजपा के नेताओं का इंतजार जल्दी होगा खत्म भाजपा के नेताओं का इंतजार जल्दी होगा खत्म
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up